श्रेया घोषाल

सुरीली आवाज की मल्लिका श्रेया घोषाल एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। इनका जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ था। श्रेया की माँ उनकी गुरु हैं वे घर में बंगाली गाने गाया करती थीं, उन्होंने ही श्रेया को संगीत का पहला अर्थ समझाया। चार साल की उम्र से अपनी मां के साथ संगीत सीखना शुरू कर दिया था। श्रेया घोषाल ने हिंदी, तमिल, तेलगु, मलयालम, बंगाली, कन्नड, गुजराती, मराठी और भोजपुरी भाषाओं के गीतों को अपनी आवाज दी है। फिल्म देवदास में गायन के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

श्रेया घोषाल के बारे मे अधिक पढ़ें

श्रेया घोषाल को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

94 भारतीय मशहूर गायिका

94 भारतीय मशहूर गायिका 2

अच्छे गाने में सुरीली आवाज़ का जादू बखेरने के लिए एक महिला गायक की आवश्यकता होती है जिसकी आवाज़ में मिठास घुली हो और जो गाना सुनते ही दिल पिघल सा जाये | तो आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ पार्श्व गायिकाओं की सूची लाये हैं जो सिर्फ और सिर्फ अपनी आवाज़ के लिए […]