शान

शान (शांतनु मुखर्जी) का जन्म 30 सितंबर 1972 को मुम्बई, भारत में हुआ। इनके दादाजी जाहर मुखर्जी और पिता मानस मुखर्जी एक संगीतकार थे। इसीलिए शान को संगीत विरासत में मिला है। घर में संगीतमय वातावरण होने के कारण शान का बचपन से ही संगीत की ओर रुझान हो गया था। शान का एल्बम “तन्हा दिल” लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। एलबम्स के अलावा शान ने कई हिंदी बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाये। फ़िल्मी दुनिया में शान कड़ी मेहनत कर बॉलीवुड के बेस्ट सिंगर्स में गिने जाते हैं।

इनके कुछ बेहतरीन गीत-

  • जब से तेरे नैना – फिल्म सांवरिया
  • चाँद सिफारिश – फिल्म फना
  • बहती हवा सा था वो – थ्री इडियट्स
  • हम जो चलने लगे – फिल्म जब वी मेट
  • तन्हा दिल तन्हा सफर – एल्बम

शान के बारे मे अधिक पढ़ें

शान को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

99 मशहूर भारतीय गायक (पुरुष)

99 मशहूर भारतीय गायक (पुरुष) 2

ख़ुशी, गम, उत्साहित या शांत मन – हर परिस्थिति में काम आता है संगीत | संगीत की कला को मूर्त रूप देने का कार्य करते हैं संगीतज्ञ – जिनमें कुछ वाद्य यंत्रों द्वारा संगीत का निर्माण करते हैं और कुछ अपनी आवाज़ का जादू उसमें मिलाकर एक गाने का निर्माण करते हैं और उसे अमर […]