गोवा का सेंट केथेड्रल चर्च भारत का सबसे बड़ा चर्च है। ये चर्च अलेक्जेंड्रिया के कैथरीन को समर्पित है। इस चर्च की लंबाई 250 फीट, चौड़ाई 181 फीट और ऊँचाई 115 फीट है। इस चर्च का निर्माण पुर्तगाली शासन में रोमन केथोलिकों द्वारा 16वीं शताब्दी में किया गया था । इसके निर्माण में लगभग 75 वर्ष का समय लगा था। यह चर्च एशिया के सबसे बड़े गिरजाघरों में से एक है। पुर्तगाली शैली के इस भवन की सजावट अपनी भव्यता से दर्शकों का मन मोह लेती है।
सेंट केथेड्रल चर्च, गोवा के बारे मे अधिक पढ़ें