साड़ी

साड़ी निस्संदेह भारत का नंबर वन पहनावा है कुछ इलाकों में इसे सारी भी कहा जाता है। साड़ी एक सबसे सुंदर भारतीय पारंपरिक पोशाक है। यह लगभग 5 से 6 गज लम्बी बिना सिली हुए कपड़े का टुकड़ा होता है जो ब्लाउज या चोली और साया के ऊपर लपेटकर पहना जाता है। भारत के विभिन्न स्थानों पर पहने जाने वाली लोकप्रिय साड़ी की विभिन्न किस्में और शैलियां हैं। सबसे लोकप्रिय साड़ियों में कांजीवरम साड़ी, बनारसी साड़ी, पटोला साड़ी और हकोबा मुख्य हैं। साड़ी भारत के पारंपरिक पहनावे का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्‍सा है जिसे यहां की हर लड़की और महिला बहुत पसंद करती है। साड़ी एक ऐसा परिधान है जो हर कद-काठी की महिला पर खूब जंचता है। घर में कोई पूजा हो या फिर शादी-ब्‍याह हो साड़ी पहनने का इससे अच्‍छा मौका और कोई हो ही नहीं सकता है।

साड़ी के बारे मे अधिक पढ़ें

साड़ी को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :