सर्बानन्द सोणोवाल

सर्बानंद सोनोवाल (जन्म: 31 अक्टूबर 1962) असम के 14 वें मुख्यमंत्री हैं। वे भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे असम की लखीमपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। सोनोवाल का जन्म असम के डिब्रुगढ़ में हुआ है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें खेल एवं युवा मामलों के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) का पद दिया गया। मई 2016 में हुए असम विधान सभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। चुनावों में पार्टी के विजयी होने के बाद सोनोवाल ने 24 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

सर्बानन्द सोणोवाल के बारे मे अधिक पढ़ें

सर्बानन्द सोणोवाल को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :