सानिया मिर्ज़ा

टेनिस स्टार के नाम से मशहूर सानिया मिर्ज़ा का जन्म 15 नवम्बर 1986 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ। सानिया मिर्ज़ा भारतीय टेनिस खिलाडी हैं। सानिया ने बहुत से रिकार्ड्स अपने नाम किये हैं। अपने कॅरियर की शुरुआत उन्होंने 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर किया। 2003 उनके जीवन का सबसे रोचक मोड़ बना जब भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2005 के अंत में उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 हो चुकी थी जो किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा थी। 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

सानिया मिर्ज़ा के बारे मे अधिक पढ़ें

सानिया मिर्ज़ा को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

Leave a Reply