साइना नेहवाल

साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ। साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। पिछले ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता साइना को रियो ओलंपिक में 5वीं वरीयता प्राप्त हुई है। साइना के माता पिता स्टेट लेवल पर बैडमिंटन खेला करते थे, बैडमिंटन की प्रतिभा साइना को उनके माता पिता से विरासत में मिली थी। एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक 2012 मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। 2008 में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

साइना नेहवाल के बारे मे अधिक पढ़ें

साइना नेहवाल को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

Leave a Reply