सफ़ारी वेब ब्राउज़र

सफारी एप्पल कंपनी का वेब ब्राउज़र है। एप्पल ने हाल ही में सफारी का नया संस्करण सफारी 4 लाँच किया है। इस ब्राउजर में नया नाइट्रो इंजिन लगाया गया है। एप्पल के अनुसार यह ब्राउज़र सबसे तेज है। वैसे इसमें सुरक्षा की दृष्टि से कोई नया फीचर जोडा नहीं गया है। लेकिन फिशिंग और मेलावेयर सुरक्षा संबंधित पुराने सभी फीचर इसमें पहले ही उपलब्ध है। सफारी का टेब सिस्टम अब सबसे ऊपर लगा दिया गया है। इसके अलावा टोप साइट सुविधा मनवांछित साइटें सरलतम तरीके से खोलने देती है। सफारी की एक नयी सुविधा है कवर फ्लो। यह सुविधा पिछली बार सर्फ की गई साइटों की जानकारियाँ और प्रिव्यू प्रदान करता है। कवर फ्लो साइटों को उसी क्रम में समायोजित करता है जिस क्रम में वे सर्फ की गई थी।

सफ़ारी वेब ब्राउज़र के बारे मे अधिक पढ़ें

सफ़ारी वेब ब्राउज़र को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

सर्वश्रेष्ठ 9 पी. सी वेब ब्राउजर

सर्वश्रेष्ठ 9 पी. सी वेब ब्राउजर 1

एक वेब ब्राउज़र (जिसे आमतौर पर एक ब्राउज़र के रूप में संदर्भित किया जाता है) वर्ल्ड वाइड वेब पर जानकारी तक पहुँचने के लिए एक सॉफ्टवेयर होता है। जब कोई उपयोगकर्ता किसी विशेष वेबसाइट से एक वेब पेज का अनुरोध करता है, तो वेब ब्राउज़र एक वेब सर्वर से आवश्यक सामग्री को पुनर्प्राप्त करता है […]