रग्बी यूनियन

रग्बी यूनियन, आमतौर पर सिर्फ रग्बी के रूप में जाना जाता है, एक पूर्ण संपर्क टीम खेल है जिसकी उत्पत्ति प्रारंभिक 19वीं सदी में इंग्लैंड में हुई थी। रग्बी फुटबॉल के दो प्रकारों में से एक, यह खेल हाथ में गेंद के साथ दौड़ने पर आधारित है। इसे 100 मीटर (330 फीट) लंबे और 70 मीटर (230 फीट) चौड़े अंडाकार मैदान पर खेला जाता है, जिसमें प्रत्येक गोल रेखा पे अंग्रेजी वर्णमाला के “H” वर्णाक्षर के आकार के गोल पोस्ट होते हैं।
रग्बी यूनियन (और सम्बन्धित खेल जैसे सेवन्स) की अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय इंटरनेशनल रग्बी बोर्ड (आईआरबी) है। आईआरबी मुख्यालय डबलिन, आयरलैंड में हैं। छह क्षेत्रीय संघ, जो आईआरबी के सदस्य है, प्रशासन का अगला स्तर बनाते हैं, ये हैं:

अफ्रीकी रग्बी परिसंघ
एशियाई रग्बी फुटबॉल संघ
उत्तरी अमेरिका और कैरेबियाई रग्बी संघ
एमेच्योर रग्बी अंतर्राष्ट्रीय महासंघ – यूरोपीय रग्बी संघ
ओशिनिया रग्बी यूनियन फेडरेशन
दक्षिण अमेरिकी रग्बी परिसंघ

रग्बी यूनियन के बारे मे अधिक पढ़ें

रग्बी यूनियन को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

दुनिया के 32 सबसे लोकप्रिय खेल

दुनिया के 32 सबसे लोकप्रिय खेल 1

खेल, कई रूल्स और रेगुलेशंस से संचालित होने वाली एक प्रतियोगी गतिविधि है। खेल सामान्य अर्थ में उन गतिविधियों को कहा जाता है, जहाँ प्रतियोगी की शारीरिक क्षमता खेल के परिणाम का एकमात्र अथवा प्राथमिक निर्धारक होती है | सामान्यतः खेल को एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित शारीरिक गतिविधि के रूप में परिभाषित किया गया […]