राईट या रोंग (फिल्म)

राईट या रोंग एक भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन नीरज पाठक ने किया है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 12 मार्च 2010 को प्रदर्शित किया गया था।

अजय श्रीधर (सनी देओल) और विनय पटनायक (इरफ़ान ख़ान) दोनों ही अच्छे दोस्त रहते हैं। दोनों पुलिस में रहते हैं और साथ में अपराधियों को पकड़ते हैं। लेकिन एक दिन ऐसे ही अपराधियों को पकड़ते समय दुर्घटना में अजय जख्मी हो जाता है और उसके बाद पता चलता है कि वह अब चल नहीं सकता। इसके बाद वह पुलिस से सेवानिर्वित हो जाता है। कुछ दिनों के बाद यह पता चलता है कि उसने अपने भाई और पत्नी को गोली मार दिया। इस पर अजय बोलता है कि उसे लगा था की रात को कोई चोर आया है और उससे बचने के लिए उसने गोली चला दी थी।

राईट या रोंग (फिल्म) के बारे मे अधिक पढ़ें

राईट या रोंग (फिल्म) को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :