रीता फारिया

रीता फारिया पॉवेल (1945) मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं। वे पहली भारतीय मिस वर्ल्ड हैं, जिन्होने चिकित्सा शास्त्र में विशेषज्ञता हासिल की। मुंबई में 1945 में जन्मी रीता पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड का टाइटिल जीता। एक साल मॉ‌डलिंग की ऊंचाइयों को छूने के बाद रीता ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। उन्होने मुंबई स्थित ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जमशेदजी जीजाबाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से एम बी बी एस में स्नातक किया। उसके बाद वे किंग्स कॉलेज एवं अस्पताल, लंदन में उच्च अध्ययन हेतु चली गई। 1971 में उन्होने डेविड पॉवेल से शादी की और 1973 में दोनों डबलिन में रहने लगे, जहां उन्होने डोकटरी की प्रेक्टिस करना शुरू किया।

रीता फारिया के बारे मे अधिक पढ़ें

रीता फारिया को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :