राहुल द्रविड़

राहुल शरद द्रविड़ ( मराठी: राहुल शरद द्रविड) (जन्म – 11 जनवरी 1973) भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं, 1996 से वे इसके नियमित सदस्य रहें हैं। अक्टूबर 2005 में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में नियुक्त किये गए और सितम्बर 2007 में उन्होंने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया। 16 साल तक भारत का प्रतिनिधित्व करते रहने के बाद उन्होंने वर्ष 2012 के मार्च में अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से सन्यास ले लिया। द्रविड़ को वर्ष 2000 में पांच विसडेन क्रिकेटरों में से एक के रूप में सम्मानित किया गया। द्रविड़ को 2004 के उद्घाटन पुरस्कार समारोह में आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द ईयर और वर्ष के टेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें दीवार के रूप में जाना जाता है, द्रविड़ ने क्रिकेट की दुनिया में बहुत से रिकॉर्ड बनाये हैं। द्रविड़ बहुत शांत व्यक्ति है। “दीवार” के रूप में लोकप्रिय द्रविड़ पिच पर लम्बे समय तक टिके रहने के लिए जाने जाते हैं।
सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बाद वे तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दस हज़ार से अधिक रन बनाये हैं। 14 फ़रवरी 2007 को, वे दुनिया के क्रिकेट इतिहास में छठे और भारत में सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए जब उन्होंने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दस हज़ार रन का स्कोर बनाया। वे पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने सभी 10 टेस्ट खेलने वाले राष्ट्र के विरुद्ध शतक बनाया है। 182 से अधिक कैच के साथ वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड द्रविड़ के नाम है।
[6] द्रविड़ ने 18 अलग-अलग भागीदारों के साथ 75 बार शतकीय साझेदारी की है, यह एक विश्व रिकॉर्ड है।

राहुल द्रविड़ के बारे मे अधिक पढ़ें

राहुल द्रविड़ को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी 1

बचपन में मनोरंजन और जवानी में हिट और फिट रहने के लिए हम लोग खेल का सहारा लेते हैं | हर खेल का अपना अलग महत्त्व होता है | प्रतिभाओं के देश भारत में आजकल जहाँ हर तरफ सिर्फ क्रिकेट का बोलबाला है तथा क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजा जाता है | वहीँ बाकी […]