
रेडियो टेलिस्कोप
रेडियो दूरदर्शक या रेडियो दूरदर्शी (Radio telescope) एक प्रकार का दिशिक रेडियो ऐण्टेना (directional radio antenna) है जो रेडियो खगोलिकी के क्षेत्र में काम आता है। प्रायः ये परवलीय (पैराबोलिक) आकार के विशाल ऐण्टेना होते हैं जो अकेले या समूह (array) में प्रयुक्त होते हैं। इसी तरह के ऐण्टेना कृत्रिम उपग्रहों को ट्रैक करने तथा उनसे डेटा प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है। रेडियो दूरदर्शक प्रकाशीय दूरदर्शक से इस मामले में अलग हैं कि ये विद्युतचुम्बकीय विकिरण के रेडियो आवृत्ति वाले भाग में काम करते हैं न कि ‘ड्रिष्य प्रकाश’ वाले भाग में। रेडियो वेधशालाएँ प्रायः आबादी वाले स्थानों से बहुत दूर लगायी जाती हैं ताकि रेडियो, टीवी, रैडार आदि का व्यतिकरण (इंटरफेरेम्स) वहाँ कम से कम हो।
रेडियो टेलिस्कोप के बारे मे अधिक पढ़ें
रेडियो टेलिस्कोप को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :
20वीं सदी के 25 सर्वश्रेष्ठ आविष्कार

20वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ आविष्कार: 20वीं शताब्दी के सौ वर्षों के दौरान, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, आविष्कार और पुन: आविष्कार किसी भी अन्य शताब्दी की तुलना में त्वरित गति से आगे बढ़े। हमने 20वीं शताब्दी की शुरुआत हवाई जहाज, ऑटोमोबाइल और रेडियो की शैशवावस्था से की, जब उन आविष्कारों ने हमें अपनी नवीनता और आश्चर्य से चकित […]