प्रद्युम्न कृष्ण काव

प्रद्युम्न कृष्ण काव प्लाज्मा भौतिक विज्ञानी एवं प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक हैं। उनका जन्म 15 जनवरी 1948 को श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर), भारत में हुआ। उन्होंने अपनी मैट्रीक परीक्षा पंजाब विश्वविद्यालय से (1958) और स्नातोकत्तर आगरा विश्वविद्यालय से 1964 में उत्तीर्ण की। उन्होंने अपनी पी॰एच॰डी॰ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से 1966 में पूर्ण की। उनके पी॰एच॰डी॰ पर्यवेक्षक प्रो॰ एम॰एस॰ सोढ़ा थे और उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से प्रथम पी॰एच॰डी॰ पूर्ण करने का गौरव प्राप्त किया।उन्हे भारत के नागरिक पुरस्कार के रूप में 1985 में पद्म श्री और 1986 में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से नवाजा गया।

प्रद्युम्न कृष्ण काव के बारे मे अधिक पढ़ें

प्रद्युम्न कृष्ण काव को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :