प्रकाश पादुकोण

प्रकाश पादुकोण एक प्रसिद्ध पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। इनका जन्म 10 जून, 1955 को हुआ था और वे कर्नाटक के रहने वाले हैं। भारत में बैडमिंटन के कई महान एकल खिलाड़ी हुए हैं, लेकिन भारतीय बैडमिंटन के बारे में दुनिया के दृष्टिकोण पर सबसे गहरा असर पादुकोण ने डाला। इन्होंने ही सबसे पहले यह दिखाया था कि चीनियों का मुकाबला कैसे किया जा सकता है। नियंत्रण और सटिकता का इस्तेमाल करते हुए वे खेल को धीमा करके अपनी गति पर ले आते थे और उनकी चतुराई उन्हें डगमगा देती थी। 1981 में कुआलालंपुर में विश्व कप फाइनल में हान जियान को 15-0 से ध्वस्त कर दिए थे। ये लगातार नौ साल 1971 से 1979 तक वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियन रहे | प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन्हीं की बेटी है।

प्रकाश पादुकोण के बारे मे अधिक पढ़ें

प्रकाश पादुकोण को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी 1

बचपन में मनोरंजन और जवानी में हिट और फिट रहने के लिए हम लोग खेल का सहारा लेते हैं | हर खेल का अपना अलग महत्त्व होता है | प्रतिभाओं के देश भारत में आजकल जहाँ हर तरफ सिर्फ क्रिकेट का बोलबाला है तथा क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजा जाता है | वहीँ बाकी […]