पर्सनल कंप्यूटर

व्यक्तिगत संगणक या पर्सनल कम्प्यूटर ऐसी कम्प्यूटर तंत्र है जो विशेष रूप से व्यक्तिगत अथवा छोटे समूह के द्वारा प्रयोग मे लाए जाते हैं। इन कम्प्यूटरों को बनाने में माइक्रोप्रोसेसर मुख्य रूप से सहायक होते है ; इसीलिये इसे माइक्रो कम्प्यूटर भी कहते हैं। पर्सनल कम्प्यूटर का निर्माण विशेष क्षेत्र तथा कार्य को ध्यान में रखकर किया जाता है। उदाहरणार्थ – घरेलू कम्प्यूटर तथा कार्यालय में प्रयोग किये जाने वाले कम्प्यूटर। बजार में, छोटे स्तर की कम्पनियाँ अपने कार्यालयों के कार्य के लिए पर्सनल कम्प्यूटर को प्राथमिकता देतीं हैं।
पर्सनल कम्प्यूटर से किये जाने वाले मुख्य कार्यो में खेल-खेलना, इन्टरनेट का प्रयोग, शब्द-संसाधन (वर्ड प्रोसेसिंग) इत्यादि शामिल हैं।
प्रथम पर्सनल कंप्यूटर सन 1974 में बिकसित किया गया था। किंतु सन 1977 में पहला व सफल माइक्रो कंप्यूटर पी सी, विकसित हुआ। इसको विकसित करने का श्रेय युवा तकनीशियन स्टीव बोजनाइक को जाता है।

पर्सनल कम्प्यूटर के कुछ व्यवसायिक कार्य निम्नलिखित हैं-

1. कम्प्यूटर द्वारा रूपरेखा तथा निर्माण (CAD/CAM)
2. इन्वेन्ट्री तथा प्रोडक्शन कन्ट्रोल
3. स्प्रेडशीट कार्य
4. हिसाब किताब (अकाउन्टिंग)
5. सॉफ्टवेयर निर्माण
6. वेबसाइट डिजाइनिंग तथा निर्माण
7. सांख्यिकी गणना ; आदि

पर्सनल कंप्यूटर के बारे मे अधिक पढ़ें

पर्सनल कंप्यूटर को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

20वीं सदी के 25 सर्वश्रेष्ठ आविष्कार

Best Inventions of the 20th Century |20वीं सदी के 24 सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | 20वीं सदी के आविष्कार | सदी के सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | 20वीं सदी के बेहतरीन अविष्कार | सदी के बेहतरीन अविष्कार | 1900 से 1949 तक महान 20 वीं सदी के आविष्कार | 1900 से 1949 तक महान आविष्कार | सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | बीसवीं शताब्दी | बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | बीसवीं शताब्दी के 10 सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | बीसवीं शताब्दी के 20 सर्वश्रेष्ठ आविष्कार | बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ 10 आविष्कार | बीसवीं शताब्दी के सर्वश्रेष्ठ 20 आविष्कार

20वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ आविष्कार: 20वीं शताब्दी के सौ वर्षों के दौरान, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, आविष्कार और पुन: आविष्कार किसी भी अन्य शताब्दी की तुलना में त्वरित गति से आगे बढ़े। हमने 20वीं शताब्दी की शुरुआत हवाई जहाज, ऑटोमोबाइल और रेडियो की शैशवावस्था से की, जब उन आविष्कारों ने हमें अपनी नवीनता और आश्चर्य से चकित […]


Leave a Reply