पश्तो भाषा (अफ़्ग़ानी)

पश्तो, जिसे पख़्तो या अफ़्ग़ानी भी कहा जाता है, अफ़्ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में रहने वाले पठान समुदाय की मुख्य भाषा है। यह केन्द्रीय और दक्षिणी अफ़्ग़ानिस्तान और उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के वासी हैं। भौगोलिक दृष्टि से यह आमू दरिया से दक्षिण और सिन्धु नदी से पश्चिम के क्षेत्रों में रहते हैं। पश्तो हिन्द-ईरानी भाषा-परिवार की ईरानी उपशाखा की सदस्य है और ईरानी भाषाओँ में इसे एक पूर्वी ईरानी भाषा माना जाता है। अनुमान किया जाता है कि विश्व-भर में क़रीब 5-6 करोड़ लोग पश्तो अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं। अफ़्ग़ानिस्तान के संविधान ने दरी (फ़ारसी) के साथ-साथ पश्तो को भी एक राजभाषा होने का दर्जा दिया है।

पश्तो भाषा (अफ़्ग़ानी) के बारे मे अधिक पढ़ें

पश्तो भाषा (अफ़्ग़ानी) को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :