उत्तरी सिक्किम

उत्तर सिक्किम भारतीय राज्य सिक्किम का एक जिला है। जिले का मुख्यालय मांगन) है। चार जिलों में विभक्त सिक्किम राज्य के उत्तरी सिक्किम जिले का अधिकांश हिस्सा पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित है, क्योंकि इस संवेदनशील जिले की सीमा चीन से मिलती है। यहां आने वाले सैलानियों को विशेष अनुमति लेनी पड़ती है। मंगन यहां का जिला मुख्यालय है और इसके आसपास ही अधिकांश आबादी रहती है। मंगन समुद्र तल से 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की जलवायु पूरे साल अनुकूल और संतुलित रहती है। नेपाल की पूर्वी सीमा पर स्थित कंजनजंगा यहां की सबसे ऊंची चोटी है जो 8000 मीटर की ऊंचाई पर है। जिले की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

उत्तरी सिक्किम के बारे मे अधिक पढ़ें

उत्तरी सिक्किम को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

घूमने योग्य 32 सबसे ठंडे भारतीय स्थान

Coldest Places in India

भारत में सर्दियां कुछ स्थानों पर रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं और भारत एक उच्च तापमान वाले देश के रूप में भी पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहाँ का मौसम जबरदस्त तरीके से बदल सकता है, यहाँ की लू जिस्म जला देती है और ठण्ड जिस्म कंपा देती है। शायद दुनिया के किसी अन्य जगह […]