नोकिया

नोकिया कार्पोरेशन, फिनलैंड की बहुराष्ट्रीय संचार कंपनी है। इसका मुख्यालय फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के पड़ोसी शहर कैलानिएमी (Kailaniemi), एस्प्रो में स्थित है। नोकिया मुख्यत: वायरलेस (बेतार) और वायर्ड (तार युक्त) दूरसंचार (टेलीकम्युनिकेशन) पर कार्य करती है। नोकिया में लगभग 112,262 कर्मचारी, 120 अलग-अलग देशों में कार्य करतें हैं | इसका व्यापार 150 विभिन्न देशों में फैला हुआ है, इसकी वैश्विक वार्षिक राजस्व में बिक्री लगभग 51.1 बिलयन यूरो और परिचालन लाभ लगभग 8.0 बिलयन यूरो 2007 में दर्ज की गयी। नोकिया का वैश्विक डिवाइस बाज़ार में हिस्सा 2008 Q3 में 38% है जबकि ये प्रतिशत 2007 में 39% था। नोकिया दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी है| नोकिया बाज़ार के लगभग सभी खंड (सेगमेंट) और प्रोटोकॉल, सी.डी.एम.ए. (CDMA), जी.एस.एम. (GSM) और डब्ल्यू-सी.डी.एम.ए. (W-CDMA) को मिलाकर, अपने उत्पादों का निर्माण करती है| नोकिया की सहायक कंपनी नोकिया सिमंस नेटवर्क नेटवर्क उपस्कर, समाधान व सेवाओं पर कार्य करती है। इसके हार्डवेयर को अन्य सभी मोबाइल फोन की अपेक्षा अधिक मजबूत माना जाता है।

नोकिया के बारे मे अधिक पढ़ें

नोकिया को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

भारत में शीर्ष 10 फोन ब्रांडों की सूची

भारत में शीर्ष 10 फोन ब्रांडों की सूची 1

स्मार्टफोन्स हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग हैं। इनके बगैर एक दिन की कल्पना करना भी अब मुश्किल लगता है। कई कंपनियां इन गैजेट्स को बेच रही हैं। कुछ फोन ब्रैंड्स इतने लोकप्रिय हैं कि हर दूसरे हाथ में आपको इन ब्रांडों का फोन दिखाई देगा। नीचे, भारत में शीर्ष फोन ब्रांडों की सूची दी […]