निकोलो मैकियावेली

निकोलो मैकियावेली (Niccolò di Bernardo dei Machiavelli) (3 मई 1469 – 21 जून 1527) इटली का राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार था। पुनर्जागरण काल के इटली का वह एक प्रमुख व्यक्तित्व था। वह फ्लोरेंस रिपब्लिक का कर्मचारी था। मैकियावेली की ख्याति (कुख्याति) उसकी रचना द प्रिंस के कारण है जो कि व्यावहारिक राजनीति का महान ग्रन्थ स्वीकार किया जाता है।
मैकियावेली आधुनिक राजनीति विज्ञान के प्रमुख संस्थापकों में से एक माने जाते हैं। वे एक कूटनीतिज्ञ, राजनीतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि और नाटककार थे। सबसे बड़ी बात कि वे फ्लोरिडा गणराज्य के नौकरशाह थे। 1498 में गिरोलामो सावोनारोला के निर्वासन और फांसी के बाद मैकियावेली को फ्लोरिडा चांसलेरी का सचिव चुना गया।
लियानार्डो द विंसी की तरह, मैकियावेली पुनर्जागरण के पुरोधा माने जाते हैं। वे अपनी महान राजनीतिक रचना, द प्रिंस (राजनीतिक शास्त्र), द डिसकोर्स और द हिस्ट्री के लिए मशहूर हुए जिनका प्रकाशन उनकी मृत्यु (1532) के बाद हुआ, हालांकि उन्होंने निजी रूप इसे अपने दोस्तों में बांटा। एकमात्र रचना जो उनके जीवनकाल में छपी वो थी द आर्ट ऑफ वार. ये रचना युद्ध-कौशल पर आधारित थी। अपनी कुटिल राजनीति को मैकियावेलीवाद कहा जाता है।

निकोलो मैकियावेली के बारे मे अधिक पढ़ें

निकोलो मैकियावेली को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

84 सर्वाधिक लोकप्रिय व महत्वपूर्ण दार्शनिक

84 सर्वाधिक लोकप्रिय व महत्वपूर्ण दार्शनिक 1

दर्शन जीवन के अर्थ की खोज, मानव अस्तित्व, उद्देश्य और कभी-कभी ब्रह्मांड से संबंधित विभिन्न तत्वों को गहराई से समझने की एक कला है। दर्शनशास्त्र को पाइथागोरस ने 570 – 495 ईसा पूर्व प्रचलित किया था और तब से कई महान दार्शनिकों ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जन्म लिया है। इन दार्शनिकों ने कई […]