निकारागुआ

निकारागुआ, आधिकारिक तौर पर निकारागुआ गणतंत्र एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणतंत्र है। यह 130,373 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ मध्य अमेरिका का सबसे बड़ा देश है। देश की सीमा उत्तर में हॉण्डुरास और दक्षिण में कोस्टा रिका से मिलती है। देश के पश्चिम में प्रशांत महासागर और पूर्व में कैरेबियन सागर स्थित है। उष्णकटिबंधीय में आने वाला निकारागुआ भूमध्य रेखा के उत्तर में 11 अंश और 14 अंश के बीच उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। निकारागुआ की राजधानी मनागुआ है, यहां लगभग एक चौथाई निकारागुअन रहते हैं।

निकारागुआ के बारे मे अधिक पढ़ें

निकारागुआ को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :