न्यूटन (फिल्म)

न्‍यूटन फिल्म को भारत की तरफ से विदेशी भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के ऑस्‍कर सम्मान के लिए आधिकारिक एंट्री मिली थी। हालांकि ये फिल्म अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ 9 फिल्मों में जगह बनाने में नाकाम रही और पुरस्कार की दौड़ से बाहर हो गई। यह फिल्‍म नक्‍सल प्रभावित इलाके में सालों बाद इलेक्‍शन कराने जैसे विषय पर बनाई गई फिल्‍म है। इस फिल्‍म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, रघुवीर यादव,संजय मिश्रा, अंजली पाटिल जैसे कलाकार हैं। फिल्‍म में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी समेत सभी कलाकारों की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। ‘न्‍यूटन’ को फिल्‍म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में ‘बेस्‍ट फॉरिन फिल्‍म’ की श्रेणी के लिए भेजी जाएगा। ये फिल्म 22 सितंबर 2017 को करीब 350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।

न्यूटन (फिल्म) के बारे मे अधिक पढ़ें

न्यूटन (फिल्म) को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :