नीदरलैण्ड

नीदरलैंड युरोप महाद्वीप का एक प्रमुख देश है। यह उत्तरी-पूर्वी यूरोप में स्थित है। इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर उत्तरी समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम एवं पूर्व में जर्मनी है। नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम है। “द हेग” को प्रशासनिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है। नीदरलैंड को अक्सर हॉलैंड के नाम संबोधित किया जाता है एवं सामान्यतः नीदरलैंड के निवासियों तथा इसकी भाषा दोनों के लिए डच शब्द का उपयोग किया जाता है।

नीदरलैंड पहली संसदीय लोकतंत्र देशों में से एक है। यह यूरोपीय संघ (ई.यू.), नार्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (ना.टो.), आर्थिक एवं विकास संगठन (ओ.इ.सी.डी.) एवं विश्व व्यापार संगठन (डब्लू.टी.ओ.) का संस्थापक सदस्य है। बेल्जियम तथा लक्समबर्ग के साथ यह “बेनेलक्स” आर्थिक संघ का रूप लेता है।
नीदरलैंड भौगोलिक सन्दर्भ में एक निचला देश है। इसका लगभग 20% क्षेत्र समुद्री तल से नीचे है। लगभग 21% आबादी समुद्री तल से नीचे रहती है एवं लगभग 50% आबादी समुद्री तल से बस एक मीटर की ऊँचाई पर है।
यह पांच अंतराष्ट्रीय अदालतों का मेज़बान है : स्थायी मध्यस्थता न्यायालय (पी.सी.ए), अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय, पूर्वी युगोस्लावाकिया के लिए अंतराष्ट्रीय अपराधिक ट्रिब्यूनल (आई.टी.सी.वाई), अंतर्राष्ट्रीय अपराधिक न्यायालय (आई.सी.सी) एवं ट्रिब्यूनल फॉर लेबनान। इनमे से प्रथम चार न्यायलय, यूरोपियन संघ की खुफिया एगेंसी (यूरोपोल) तथा न्यायिक सहयोगी एगेंसी (युरोजस्ट) नीदरलैंड के द हेग शहर में स्थित हैं। यही कारण है कि “द हेग” को विश्व की ‘न्यायिक राजधानी’ कहा जाता है। 157 देशों की आर्थिक सवतंत्रता की सूची में नीदरलैंड का स्थान 15 है।

नीदरलैण्ड के बारे मे अधिक पढ़ें

नीदरलैण्ड को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :