नेपाली भाषा

नेपाली, नेपाल की राष्ट्रभाषा है और भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं में से एक है। इसे ‘खस कुरा’, ‘खस भाषा’ या ‘गोर्खा खस भाषा’ भी कहते हैं तथा कुछ सन्दर्भों में ‘गोर्खाली’ एवं ‘पर्बतिया’ भी।
खस भाषा और नेपाल भाषा ( नेवा), नेपाल के राष्ट्रीय भाषाएँ हैं। यह भाषा नेपाल की लगभग 33% लोगों की मातृभाषा भी है। यह खस भाषा नेपाल के अतिरिक्त भारत के सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों (आसाम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय) तथा उत्तराखण्ड के अनेक भारतीय लोगों की मातृभाषा है। भूटान, तिब्बत और म्यानमार के भी अनेक लोग यह भाषा बोलते हैं।

नेपाली भाषा के बारे मे अधिक पढ़ें

नेपाली भाषा को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :