
नरोत्तम दास
नरोत्तमदास ठाकुर (सं. 1585 की माघ पूर्णिमा — सं. 1668 की कार्तिक कृष्ण 4) भक्त कवि तथा संगीतज्ञ थे। उन्होने ओड़ीसा तथा बंगाल में गौडीय भक्ति का प्रसार किया।
नरोत्तमदास ठाकुर, राजा कृष्णनन्ददत्त के पुत्र थे। इनका जन्मस्थान परगना गोपालपुरा था जो वर्तमान समय में बांग्लादेश के राजशाही जिला के अंतर्गत आता है। माता का नाम नारायणीदेवी था। ये कायस्थ जाति के थे तथा पद्मा नदी के तटस्थ खेतुरी इनकी राजधानी थी। इनका जन्म सं. 1585 की माघ पूर्णिमा को हुआ था। यह जन्म से ही विरक्त स्वभाव के थे। 12 वर्ष की अवस्था ही में इन्हें स्वप्न में श्री नित्यानन्द के दर्शन हुए और उसी प्रेरणानुसार यह पद्मा नदी में स्नानार्थ गए। यहीं इन्हें भगवत्प्रेम की प्राप्ति हुई। पिता की मृत्यु पर यह अपने चचेरे भाई संतोषदत्त को सब राज्य सौंपकर कार्तिक पूर्णिमा को वृन्दावन चल दिए। यह वृंदावन में श्री जीव गोस्वामी के यहाँ बहुत वर्षों तक भक्तिशास्त्र का अध्ययन करते रहे। यहीं इन्होंने श्री लोकनाथ गोस्वामी से श्रावणी पूर्णिमा को दीक्षा ली और उनके एकमात्र शिष्य हुए। सं. 1639 में श्रीनिवासाचार्य तथा श्यामानंद जी के साथ ग्रंथराशि लेकर यह भी बंगाल लौटे। विष्णुपुर में ग्रंथों के चोरी जाने पर यह खेतुरी चले आए। यहाँ से एक कोस पर इन्होंने एक आश्रम खोला, जिसका नाम ‘भजनटूली’ था। इसमें श्री गौरांग तथा श्रीकृष्ण के छह श्रीविग्रह प्रतिष्ठापित कर सं. 1640 में महामहोत्सव किया। इन्होंने संकीर्तन की नई प्रणाली निकाली तथा “गरानहाटी” नामक सुर का प्रवर्तन किय। यह भक्त सुकवि तथा संगीतज्ञ थे। ‘प्रार्थना’, ‘प्रेमभक्ति चंद्रिका’ आदि इनकी रचनाएँ हैं।
इनका शरीरपात सं. 1668 की कार्तिक कृ. 4 को हुआ और इनका भस्म वृंदावन लाया गया, जहाँ इनके गुरु लोकनाथ गोस्वामी की समाधि के पास इनकी भी समाधि बनी। इनके तथा इनके शिष्यों के प्रयत्न से उत्तर बंग में गौड़ीय मत का विशेष प्रचार हुआ।
नरोत्तम दास के बारे मे अधिक पढ़ें
नरोत्तम दास को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :
आध्यात्मिक गुरुओं की खोज करें: हिंदू गुरु और संत की एक व्यापक सूची

डिस्कवर द स्पिरिचुअल मास्टर्स हिंदू गुरुओं और संतों की एक व्यापक सूची है, जो भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करती है। इस सूची में कुछ सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली आध्यात्मिक नेता शामिल हैं जिन्होंने सदियों से भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण […]