एन बीरेन सिंह

एन बीरेन सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री है। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। वे राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं।

एन बीरेन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत वर्ष 2002 में क्षेत्रीय पार्टी डेमोक्रेटिक पीपुल्स पार्टी से जुड़कर की। वे राज्य की हेनगांग विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। वर्ष 2004 के चुनाव से पूर्व इस पार्टी का विलय कांग्रेस में हो गया था। वे कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में सतर्कता राज्य मंत्री बनाये गये। 2007 में वे इसी विधानसभा क्षेत्र से पुनः चुने गए और उन्हें सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, युवा मामले और खेल मंत्री बनाया गया।

वर्ष 2012 में वे तीसरी बार अपनी सीट बचाने में सफल रहे लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के कारण इबोबी सिंह से उनके संबंध खराब हो गए। अक्टूबर, 2016 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें राज्य भाजपा में चुनाव प्रबंधन समिति का प्रवक्ता और सह संयोजक नियुक्त किया गया था।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी वह हेनगांग सीट से चुनाव जीते हैं।

एन बीरेन सिंह के बारे मे अधिक पढ़ें

एन बीरेन सिंह को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

Leave a Reply