सपनों की नगरी, महानगर, मायानगरी, भारत की आर्थिक राजधानी, सात टापुओं का नगर और ना जाने कितने नामों से मशहूर मुंबई, भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। मुंबई अब तक भारत का अद्वितीय पर्यटन स्थल है। पूरे साल सुहावना मौसम रहने के कारण पर्यटकों के लिए किसी समय भी घूमने के लिए मुंबई एकदम सही स्थान है। मुंबई में अनेक खूबसूरत बीच हैं। जूहु बीच, दहोनी-बोरडी बीच, सतपती और केवला बीच यहां के लोकप्रिय बीच हैं।
मुंबई में घूमने की जगह-
- गेटवे आफ इंडिया (Gateway of india)
- जुहू चौपाटी (Juhu Chaupati)
- हेंगिग गार्डन (Hanging Garden)
- होटल ताज (Hotel Taj)
- मरीन ड्राइव (Marine Drive)
- माउंट मेरी चर्च (Mt. Merry Church)