मीरा अल्फासा

श्री माता (जन्म नाम मिरा अल्फ़ासा) (1878-1973) श्री अरविन्द की शिष्या और सहचरी थी।
श्री माँ फ्रांसीसी मूल की भारतीय आध्यात्मिक गुरु थी। हिंदू धर्म लेने से पहले तक उनका नाम था मीरा अलफासा। उन्हें श्री अरविन्द माता कहकर पुकारा करते थे इसलिये उनके दुसरे अनुयायी भी उन्हें श्रीमाँ कहने लगे। मार्च 29 1914 में श्रीमाँ पण्डीचेरी स्थित आश्रम पर श्री अरविन्द से मिली थीँ और उन्हे भारतीय गुरुकूल का माहौल अछा लगा था। प्रथम विश्वयुद्ध के समय उन्हे पण्डिचेरी छोड़कर जापान जाना पड़ा था। वहाँ उनसे विश्वकवि रविन्द्रनाथ टैगोर से मिले और उन्हे हिन्दू धर्म की सहजता का एहसास हुआ। 24 नवम्बर 1926 में मीरा आलफासा पण्डिचेरी लौट कर श्री अरविन्द की शिष्या बनीं। श्रीमाँ के जीवन की आखरी 30वर्ष का अनुभव एक पुस्तक में लिखा गया है इसका मूल अंग्रेजी नाम है ‘दी अजेण्डा ‘। अरविन्द उन्हे दिव्य जननी का अवतार कहा करते थे। उन्हे ऐसे करने का जब कारण पूछा गया तो उन्होनें इस पर ‘दी मदर ‘ नाम से एक प्रबन्ध लिखा था।

मीरा अल्फासा के बारे मे अधिक पढ़ें

मीरा अल्फासा को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :