मिल्खा सिंह

फ़्लाइंग सिख’ के नाम से मशहूर फर्राटा धावक मिल्खा सिंह भारत के प्रसिद्ध धावक व एथलीट हैं। इनका जन्म 8 अक्टूबर 1935, लायलपुर (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था। मिल्खा सिंह का नाम सुर्ख़ियों में तब आया जब उन्होंने कटक में हुए राष्ट्रीय खेलों में 200 तथा 400 मीटर में रिकॉर्ड तोड़ दिए । 1958 में ही उन्होंने टोकियो में हुए एशियाई खेलों में 200 तथा 400 मीटर में एशियाई रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीते | इसी वर्ष में कार्डिफ (ब्रिटेन) में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता | उनकी इन्हीं सफलताओं के कारण 1958 में भारत सरकार द्वारा उन्हें ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया । वह रिटायरमेंट के बाद पंजाब में ‘डायरेक्टर आफ स्पोर्ट्स’ के पद पर कार्यरत हैं |

मिल्खा सिंह के बारे मे अधिक पढ़ें

मिल्खा सिंह को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी 2

बचपन में मनोरंजन और जवानी में हिट और फिट रहने के लिए हम लोग खेल का सहारा लेते हैं | हर खेल का अपना अलग महत्त्व होता है | प्रतिभाओं के देश भारत में आजकल जहाँ हर तरफ सिर्फ क्रिकेट का बोलबाला है तथा क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजा जाता है | वहीँ बाकी […]