पतञ्जलि योगसूत्र ध्यान

योगसूत्र, योग दर्शन का मूल ग्रंथ है। यह छः दर्शनों में से एक शास्त्र है और योगशास्त्र का एक ग्रंथ है। योगसूत्रों की रचना 3000 साल के पहले पतंजलि ने की। इसके लिए पहले से इस विषय में विद्यमान सामग्री का भी इसमें उपयोग किया। योगसूत्र में चित्त को एकाग्र करके ईश्वर में लीन करने का विधान है। पतंजलि के अनुसार चित्त की वृत्तियों को चंचल होने से रोकना (चित्तवृत्तिनिरोधः) ही योग है। अर्थात् मन को इधर-उधर भटकने न देना, केवल एक ही वस्तु में स्थिर रखना ही योग है।
योगसूत्र मध्यकाल में सर्वाधिक अनूदित किया गया प्राचीन भारतीय ग्रन्थ है, जिसका लगभग 40 भारतीय भाषाओं तथा दो विदेशी भाषाओं (प्राचीन जावा भाषा एवं अरबी में अनुवाद हुआ। यह ग्रंथ 12वीं से 19वीं शताब्दी तक मुख्यधारा से लुप्तप्राय हो गया था किन्तु 19वीं-20वीं-21वीं शताब्दी में पुनः प्रचलन में आ गया है।

पतञ्जलि योगसूत्र ध्यान के बारे मे अधिक पढ़ें

पतञ्जलि योगसूत्र ध्यान को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :