मातृभूमि (फ़िल्म)

मातृभूमि 2003 में बनी भारतीय फ़िल्म है जिसका निर्देशन मनीष झा द्वारा किया गया है। फ़िल्म महिला शिशु हत्या व घटती महिलाओं की संख्या के मुद्दे पर प्रकाश डालती है। फ़िल्म कुछ असली घटनाओं, जैसे महिलाओं की गिरती संख्या व भारत के कुछ भागों में पत्नी खरीदने की प्रथा को उजागर करती है। इसमें एक ऐसे भविष्य के भारतीय गाँव को दर्शाया गया है जिसमें केवल पुरुष ही है क्योंकि वर्षों से चली महिला शिशु हत्या के चलते अब गाँव में एक भी लड़की या महिला ज़िंदा नहीं है।फ़िल्म को बेहद सराहा गया है और 2003 में कई फ़िल्म समारोहों में प्रदर्शित किया गया जिनमे 2003 वेनिस फ़िल्म समारोह शामिल है जहां इसे आलोचक सप्ताह में दिखाया गया औरर बाद में फिपेसकी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मातृभूमि (फ़िल्म) के बारे मे अधिक पढ़ें

मातृभूमि (फ़िल्म) को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :