मार्कस ऑरेलियस

मार्कस ऑरेलियस ( 26 April 121 – 17 March 180 AD) रोम का सम्राट था जिसने 161 से 180 ई॰ तक शासन किया। वह उन पाँच सम्राटों में अन्तिम सम्राट था जिन्हें ‘पाँच अच्छे सम्राट’ कहा जाता है। वह स्टोइक दर्शन का अभ्यासी था। उसने बिना शीर्षक के एक पुस्तक की रचना की थी जिसे आजकल ‘मेडिटेशन्स’ (Meditations) नाम से जाना जाता है। वर्तमान समय में प्राचीन स्टोइक दर्शन को समझने की यह महत्वपूर्ण स्रोत है। बहुत से टिप्पणीकार दर्शन की महानतम पुस्तकों में इसे गिनते हैं।

मार्कस ऑरेलियस के बारे मे अधिक पढ़ें

मार्कस ऑरेलियस को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

84 सर्वाधिक लोकप्रिय व महत्वपूर्ण दार्शनिक

84 सर्वाधिक लोकप्रिय व महत्वपूर्ण दार्शनिक 1

दर्शन जीवन के अर्थ की खोज, मानव अस्तित्व, उद्देश्य और कभी-कभी ब्रह्मांड से संबंधित विभिन्न तत्वों को गहराई से समझने की एक कला है। दर्शनशास्त्र को पाइथागोरस ने 570 – 495 ईसा पूर्व प्रचलित किया था और तब से कई महान दार्शनिकों ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जन्म लिया है। इन दार्शनिकों ने कई […]