मेजर इकबाल

मुंबई हमले के संदर्भ में अमेरिका की एक अदालत में आरोपी बनाया गया पाकिस्तानी नागरिक मेजर इकबाल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का अधिकारी था। शिकागो की अदालत में दायर आरोप पत्र में मेजर इकबाल को मुंबई हमले का मुख्य षड्यंत्रकारी बताया गया है। मेजर इकबाल मुंबई हमले की साजिश के संदर्भ में डेविड कोलमैन हेडली को आर्थिक मदद देने के साथ ही उसे दिशानिर्देश भी देता रहा। मेजर इकबाल को पाकिस्तानी नागरिक बताया गया है, लेकिन अमेरिकी एवं भारतीय अधिकारियों का कहना है कि वह आईएसआई निदेशालय में काम करता था। मेजर इकबाल मुंबई हमले की साजिश रचने के दौरान हेडली को कथित तौर पर निरंतर आदेश देता रहा। उस पर आतंकवाद के लिए युवकों को भर्ती करने उन्हें प्रशिक्षण देने और फिर हमलों के लिए भेजने का भी आरोप है।

मेजर इकबाल के बारे मे अधिक पढ़ें

मेजर इकबाल को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :