महादेवी वर्मा छायावाद युग की सबसे महान कवयित्री थीं। ये हिन्दी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवयित्रियों में से एक हैं। इन्होंने अपनी कविताओं से ना केवल पाठकों को ही बल्कि समीक्षकों को भी गहराई तक प्रभावित किया। आधुनिक हिन्दी की सबसे सशक्त कवयित्रियों में से एक होने के कारण इन्हें ‘आधुनिक मीरा’ के नाम से भी जाना जाता है। हिंदी के महान कवि निराला ने इन्हें ‘हिन्दी के विशाल मन्दिर की सरस्वती’ के नाम से भी संबोधित किया है। इन्हीं से लोगों को प्रेरणा मिली कि औरतें किसी से कम नहीं होतीं।
महादेवी वर्मा के बारे मे अधिक पढ़ें