लिंडन बेन्स जॉनसन

लिंडन बेन्स जॉनसन संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 1963 से 1969 तक था। ये डेमोक्रैट पार्टी से थे।
जन्म टेक्सास, 27 अगस्त, 1908। एक साधारण किसान परिवार में पले औ कठिन परिश्रम द्वारा धन अर्जित कर शिक्षा प्राप्त की। 1930 में ग्रेजुएट होकर कुछ दिन शिक्षक रहे। 1932 में राजनीति में प्रवेश कर 1937 से 1948 तक कांग्रेस के तथा 1948 से 1960 तक सेनेट के सदस्य रहे। द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिकन नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर रहे। सेनेट में अपनी योग्यता से डिमाक्रेटिक दल के नेता चुने गए। 1960 में यह [[केनेडी के साथ उपराष्ट्रपति चुने गए। 1961 मे जर्मनी, भारत एवं दक्षिण पूर्वी एशिया का भ्रमण किया। केनेडी की मृत्यु के उपरांत 22 नवंबर, 1963 से राष्ट्रपति के पद पर नियुक्त हुए।

लिंडन बेन्स जॉनसन के बारे मे अधिक पढ़ें

लिंडन बेन्स जॉनसन को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :