लवलीन बोरगोहेन

लवलीन बोरगोहेन (जन्म 2 अक्टूबर 1997) एक भारतीय मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने 2018 के ए0इ0बी0ए0 विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप एवं 2019 के ए0इ0बी0ए0 विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था l इन्होंने दिल्ली में हुए प्रथम भारतीय ओपन अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता और गुवाहाटी में हुए द्वितीय भारतीय ओपन अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी टूर्नामेंट में रजत पदक जीता I इन्होंने 69कि0ग्रा0 वेल्टरवेट श्रेणी में तृतीय स्थान अंकित किया I वह असम से पहली ऐसी महिला बनी जिसने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया और शिव थापा के बाद राज्य की दूसरी मुक्केबाज़ जिसने देश का प्रतिनिधित्व किया I 2020 में, अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाली वह असम की छठी व्यक्ति बनी Iटोक्यो ओलंपिक 2020 (2021) मे बोरगोहेन ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। बाॅक्सर विजेन्द्र कुमार (2008) व एम सी मैरिकाॅम (2012) के बाद बाक्सिंग मे भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय व दूसरी भारतीय महिला खिलाङी है। टोक्यो ओलंपिक मे भारत के लिए यह तीसरा पदक है।

लवलीन बोरगोहेन के बारे मे अधिक पढ़ें

लवलीन बोरगोहेन को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :