कोरियाई भाषा

कोरियाई भाषा दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया की आधिकारिक भाषा है और इसे बोलने वालों की संख्या लगभग 8 करोड़ है। इस भाषा का विकास 1443 ई0 में किंगसेजोंग के शासनकाल में हुआ। इस भाषा की लिपि हंगुल है। कोरियन में 한 (हान/Haan) का अर्थ है – कोरिया अथवा महान और 글/गुल/geul का अर्थ है – लिपि। इस प्रकार हंगुल का अर्थ हुआ – “महान लिपि” अथवा “कोरियन लिपि”।
कोरियायी भाषा अल्टाइक कुल की भाषा है जो चीनी की भाँति संसार की प्राचीन भाषाओं में गिनी जाती है। चीनी की भाँति यह भी दाए से बाई ओर लिखी जाती है। इसका इतिहास कोरिया के इतिहास की तरह ही 4000 वर्ष प्राचीन है। प्राचीन काल में चीनी लोग कोरिया में जाकर बस गए थे, इसलिये वहाँ की भाषा भी चीनी भाषा से काफी प्रभावित है।

कोरियाई भाषा के बारे मे अधिक पढ़ें

कोरियाई भाषा को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :