कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान या कंचनजंगा (हाइ ऑलटिट्यूड) राष्ट्रीय उद्यान सिक्किम, भारत में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान और एक बायोस्फीयर रिज़र्व है। इस उद्यान को अपना नाम कंचनजंगा पर्वत से मिलता है जो 8586 मीटर (28,169 फ़ीट) ऊँची है और विश्व की तीसरी सबसे ऊँची शिखर है। इस उद्यान का कुल क्षेत्रफल 1784 वर्ग कि.है जो कि सिक्किम के कुल क्षेत्रफल का 25.14% है। ज़ेमु हिमनद सहित पार्क में कई हिमनद हैं। कस्तूरी मृग, हिम तेंदुए और हिमालय तहर जैसे वन्यजीव उद्यान में रहते हैं।
मनुष्यों द्वारा अभी तक अनन्वेषित यह उद्यान हिम तेंदुआ, हिमालयी काला भालू, तिब्बती एंटीलोप, जंगली गधा, काकड़, कस्तूरी मृग, फ्लाइंग गिलहरी और लाल पांडा का आवास है जो मैगनोलिया, बुरुंश और देवदार के जंगलों के बीच शरण पाते हैं।

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान के बारे मे अधिक पढ़ें

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :