कपिलदेव

कपिलदेव रामलाल निखंज (जन्म 6 जन्वरी 1959) भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों में उनकी गणना होती है। वे भारतीय क्रिकेट के कप्तान के पद पर रह चुके हैं। 1983 के क्रिकेट विश्वकप में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे और उनके नेतृत्व में टीम ने विश्वकप जीतने का गौरव प्राप्त किया। वे विस्डेन द्वारा वर्ष 2002 में ‘सदी के भारतीय क्रिकेटर’ चुने गये। वे 10 माह के लिये भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक भी रहे थे।
कपिलदेव का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। उनका विवाह रोमी भाटिया से सन 1980 में हुआ। उनकी बेटी, अमिया देव का जन्म 16 जनवरी, 1996 को हुआ।

कपिलदेव के बारे मे अधिक पढ़ें

कपिलदेव को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी

60 सर्वश्रेष्ठ और लोकप्रिय भारतीय पुरुष खिलाड़ी 1

बचपन में मनोरंजन और जवानी में हिट और फिट रहने के लिए हम लोग खेल का सहारा लेते हैं | हर खेल का अपना अलग महत्त्व होता है | प्रतिभाओं के देश भारत में आजकल जहाँ हर तरफ सिर्फ क्रिकेट का बोलबाला है तथा क्रिकेटरों को भगवान की तरह पूजा जाता है | वहीँ बाकी […]