कामाख्या देवी मंदिर, असम

बेहद खूबसूरत और अपनी एक अलग संस्कृति लिए हुए पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार गुवाहाटी असम का सबसे बड़ा शहर है। भारत का प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर गुवाहाटी से 8 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर नीलांचल पहाड़ियों में स्थित है। यह मंदिर शक्ति की देवी सती का मंदिर है। नीलशैल पर्वतमालाओं पर स्थित मां भगवती कामाख्या का सिद्ध शक्तिपीठ सती के इक्यावन शक्तिपीठों में सर्वोच्च स्थान रखता है। यहीं भगवती की महामुद्रा यानी योनि-कुण्ड स्थित है। मान्यता है कि भगवान विष्णु के चक्र से खंडित होने पर सती की योनि नीलांचल पहाड़ पर गिरी थी।

कामाख्या देवी मंदिर, असम के बारे मे अधिक पढ़ें

कामाख्या देवी मंदिर, असम को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :