के एस कृष्णन

कार्यमाणिवकम् श्रीनिवास कृष्णन् भारत के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी थे। रमन प्रभाव की खोज में सी वी रमन के साथ वे भी सम्मिलित थे जिसके लिये सी वी रमन को 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। के एस कृष्णन को विज्ञान एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र में पद्म भूषण से 1954 में सम्मानित किया गया। ये तमिलनाडु राज्य से हैं।

श्रीनिवास कृष्णन का जन्म 4 दिसम्बर 1898 ई. को हुआ था। अमेरिकन कालेज, मदुरा, मद्रास क्रिश्चियन कालेज एवं युनिवर्सिटी कालेज ऑव सायंस, कलकत्ता में शिक्षा प्राप्त की। इंडियन एसोसियेशन फॉर कल्टिवेशन ऑव सांयस (कलकत्ता) के तत्वावधान में सन् 1923 तक अनुसंधान कार्य किया। 1933-42 ई. तक महेंद्रलाल सरकार रिसर्च प्रोफेसर रहे। उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर थे। सन् 1947 में राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला दिल्ली के प्रथम संचालक बने। 14 जून 1961 ई. को मृत्यु हुई।

के एस कृष्णन के बारे मे अधिक पढ़ें

के एस कृष्णन को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :