जुड़वा भारतीय हिन्दी हास्य फिल्म है। इसमें सलमान खान ने दो अलग अलग किरदार निभाए हैं। इनके साथ करिश्मा कपूर और रंभा भी मुख्य किरदार में हैं। इसका निर्देशन डेविड धवन ने और निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया था। इस फिल्म का प्रदर्शन 7 फरवरी 1997 को हुआ था। यह 1994 में बनी भारतीय तेलुगू फिल्म हैलो ब्रदर का पुनः निर्माण थी जिसमें अक्किनेनी नागार्जुन, रम्या कृष्णन और सौन्दर्या मुख्य कलाकार थे। जुड़वा डेविड धवन और सलमान ख़ान की एक साथ पहली फ़िल्म थी।
जुड़वा
