जामा मस्जिद, नई दिल्ली

पुरानी दिल्‍ली में स्थित जामा मस्जिद दुनिया की सबसे बड़ी और संभवतया सबसे अधिक भव्य मस्जिद है। इसे मस्जिद-ए-जहाँ-नुमा भी कहते हैं और इसमें एक साथ एक समय में 25000 लोग प्रार्थना कर सकते हैं। लाल और संगमरमर के पत्थरों से बनी इस मस्जिद का निर्माण सन् 1656 में सम्राट शाहजहां ने किया था। इस मस्जिद में उत्तर और दक्षिण द्वारों से प्रवेश किया जा सकता है लेकिन पूर्वी द्वार केवल शुक्रवार को ही खुलता है। इसके बार में कहा जाता है कि सुल्तान इसी द्वार का प्रयोग करते थे। इसका प्रार्थना गृह बहुत ही सुंदर है। इसके विशाल आंगन में हजारों लोग एक साथ आकर प्रार्थना करते हैं।

जामा मस्जिद, नई दिल्ली के बारे मे अधिक पढ़ें

जामा मस्जिद, नई दिल्ली को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :