जगजीत सिंह

बेहतरीन गजल गायकों में जगजीत सिंह का नाम बेहद लोकप्रिय है। मीठी और मधुर आवाज के जादूगर जगमोहन सिंह धीमान (जगजीत सिंह) का जन्म 8 फरवरी 1941 को बीकानेर, भारत में हुआ था। बचपन से उनको संगीत का शौक था। उन्होंने संगीत की शिक्षा उस्ताद जमाल खान और पंडित छगनलाल शर्मा से ली थी। 1965 में बॉलीवुड में सिंगर बनने की तमन्ना लेकर जगजीत मुंबई पहुंचे। उन्होंने कई एलबम में गाने गाए, उनकी जादूई आवाज लोगों के दिलों में उतर गयी। उसके बाद जगजीत सिंह ने कई फिल्मों में भी गाने गाए। 2003 में उन्हें भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्दम भूषण से सम्मानित किया गया। 10 अक्टूबर 2011 को जगजीत सिंह इस दुनिया भले ही छोड़ कर चले गए, लेकिन उनकी सदाबहार आवाज में गायी गईं गजलें आज भी लोगों के मन में ताजा हैं।बेहतरीन गजल गायकों में जगजीत सिंह का नाम बेहद लोकप्रिय है। मीठी और मधुर आवाज के जादूगर जगजीत सिंह का जन्म 8 फरवरी 1941 को बीकानेर, भारत में हुआ था। बचपन से उनको संगीत का शौक था। उन्होंने संगीत की शिक्षा उस्ताद जमाल खान और पंडित छगनलाल शर्मा से ली थी। 1965 में बॉलीवुड में सिंगर बनने की तमन्ना लेकर जगजीत मुंबई पहुंचे। उन्होंने कई एलबम में गाने गाए, उनकी जादूई आवाज लोगों के दिलों में उतर गयी। उसके बाद जगजीत सिंह ने कई फिल्मों में भी गाने गाए। 2003 में उन्हें भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्दम भूषण से सम्मानित किया गया। 10 अक्टूबर 2011 को जगजीत सिंह इस दुनिया भले ही छोड़ कर चले गए, लेकिन उनकी सदाबहार आवाज में गायी गईं गजलें आज भी लोगों के मन में ताजा हैं।

इनके कुछ बेहतरीन गीत-

  • होश वालों को खबर – फिल्म सरफरोश
  • कोई फरियाद – फिल्म तुम बिन
  • होठों से छू लो तुम – फिल्म प्रेम गीत
  • चिठ्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश – फिल्म दुश्मन
  • ये दौलत भी ले लो – एल्बम लाइफ स्टोरी

जगजीत सिंह के बारे मे अधिक पढ़ें

जगजीत सिंह को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

99 मशहूर भारतीय गायक (पुरुष)

99 मशहूर भारतीय गायक (पुरुष) 2

ख़ुशी, गम, उत्साहित या शांत मन – हर परिस्थिति में काम आता है संगीत | संगीत की कला को मूर्त रूप देने का कार्य करते हैं संगीतज्ञ – जिनमें कुछ वाद्य यंत्रों द्वारा संगीत का निर्माण करते हैं और कुछ अपनी आवाज़ का जादू उसमें मिलाकर एक गाने का निर्माण करते हैं और उसे अमर […]