जग्गी वासुदेव (जन्म : 5 सितम्बर, 1957) एक लेखक हैं। उनको ‘सद्गुरु’ भी कहा जाता है। वह ईशा फाउंडेशन नामक लाभरहित मानव सेवी संस्थान के संस्थापक हैं। ईशा फाउंडेशन भारत सहित संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड, लेबनान, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में योग कार्यक्रम सिखाता है, साथ ही साथ कई सामाजिक और सामुदायिक विकास योजनाओं पर भी काम करते हैं। इन्हें संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद ( ECOSOC) में विशेष सलाहकार की पदवी प्राप्त है। उन्होने 8 भाषाओं में 100 से अधिक पुस्तकों की रचना की है। सन् 2017 में भारत सरकार द्वारा उन्हें सामाजिक सेवा के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है|
जग्गी वासुदेव (सद्गुरु) के बारे मे अधिक पढ़ें