इम्मैनुएल कांट

इम्मैनुएल कांट (1724-1804) जर्मन वैज्ञानिक, नीतिशास्त्री एवं दार्शनिक थे। उसका वैज्ञानिक मत “कांट-लाप्लास परिकल्पना” (हाइपॉथेसिस) के नाम से विख्यात है। उक्त परिकल्पना के अनुसार संतप्त वाष्पराशि नेबुला से सौरमंडल उत्पन्न हुआ। कांट का नैतिक मत “नैतिक शुद्धता” (मॉरल प्योरिज्म) का सिद्धांत, “कर्तव्य के लिए कर्तव्य” का सिद्धांत अथवा “कठोरतावाद” (रिगॉरिज्म) कहा जाता है। उसका दार्शनिक मत “आलोचनात्मक दर्शन” (क्रिटिकल फ़िलॉसफ़ी) के नाम से प्रसिद्ध है।
इम्मैनुएल कांट अपने इस प्रचार से प्रसिद्ध हुये कि मनुष्य को ऐसे कर्म और कथन करने चाहियें जो अगर सभी करें तो वे मनुष्यता के लिये अच्छे हों।

इम्मैनुएल कांट के बारे मे अधिक पढ़ें

इम्मैनुएल कांट को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

84 सर्वाधिक लोकप्रिय व महत्वपूर्ण दार्शनिक

84 सर्वाधिक लोकप्रिय व महत्वपूर्ण दार्शनिक 1

दर्शन जीवन के अर्थ की खोज, मानव अस्तित्व, उद्देश्य और कभी-कभी ब्रह्मांड से संबंधित विभिन्न तत्वों को गहराई से समझने की एक कला है। दर्शनशास्त्र को पाइथागोरस ने 570 – 495 ईसा पूर्व प्रचलित किया था और तब से कई महान दार्शनिकों ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जन्म लिया है। इन दार्शनिकों ने कई […]