इलोकानो भाषा

इलोकानो (Ilocano) दक्षिणपूर्वी एशिया के फिलीपींस देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। यह उत्तरी फ़िलिपीन्ज़ के लूज़ोन द्वीप के एक विस्तृत भाग में बोली जाती है। सन् 2015 में इसे फ़िलिपीन्ज़ के 91 लाख लोग मातृभाषा के रूप में बोलते थे, जिसके आधार पर यह फ़िलिपीन्ज़ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। 2012 में इलोकोस क्षेत्र के ला युनियोन प्रान्त ने इसे आधिकारिक प्रान्तीय भाषा देने का विधेयक पारित करा। यह उस देश की पहली स्थानीय भाषा है जिसे ऐसा दर्जा प्राप्त हुआ है। इसका तगालोग भाषा से गहरा सम्बन्ध है जो अंग्रेज़ी के साथ-साथ फिलीपींस की राष्ट्रभाषा होने का दर्जा रखती है।

इलोकानो भाषा के बारे मे अधिक पढ़ें

इलोकानो भाषा को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :