हजरतबल मस्जिद, जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में स्थित हज़रतबल मस्जिद अथवा जामा मस्जिद डल झील के किनारे एक ख़ूबसूरत मस्जिद है, जिसका निर्माण 1623 ई. में सादिक खान ने करवाया था। इस मस्जिद के समीप ही एक खूबसूरत बगीचा और इबादत महल है। इसका निर्माण पैगम्बर मोहम्मद मोई-ए-मुक्कादस के सम्मान में करवाया गया था। इस मस्जिद में पैग़म्बर मुहम्मद का एक बाल रखा है, ऐसा माना जाता है और यह मस्जिद इसी कारण से विख्यात है। इस मस्जिद की वास्‍तुकला मुगल और कश्मीरी स्थापत्य शैली का सही मिश्रण है, इस मस्जिद का निर्माण 17 वीं सदी में किया गया था जिसकी झलक स्पष्ट रूप से मस्जिद की वास्तुकला में दिखती है। श्रीनगर में यह मस्जिद मुस्लिमों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है।

हजरतबल मस्जिद, जम्मू और कश्मीर के बारे मे अधिक पढ़ें

हजरतबल मस्जिद, जम्मू और कश्मीर को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :