हैंडबॉल

हैंडबॉल एक टीम खेल है जिसमें सात खिलाड़ियों की दो टीमें आपस में खेलती हैं। खिलाड़ियों का उद्देश्य विरोधी टीम के गोल में बॉल फ़ेकना होता है। सात खिलाड़ियों में से छह आपस में बॉल करते हुए विरोधी टीम के गोल की तरफ़ बढ़ते हैं जबकि बचा हुआ खिलाड़ी गोलकीपर या गोलरक्षक की भूमिका अदा करता है। एक मानक मैच 30 मिनट की दो अवधियों में बटा होता है।

आधुनिक हैंडबॉल आमतौर पर इंडोर स्टेडियम में खेली जाती है, परन्तु बाह्य प्रकार भी उपलब्ध हैं जैसे फ़ील्ड हैंडबॉल, चेक हैंडबॉल (जो भूतकाल में अधिक प्रसिद्ध थी) और बीच हैंडबॉल (जिसे सैंडबॉल भी कहा जाता है)।

यह खेल काफ़ी तेजी से खेला जाता है जिसमें शरीर संपर्क भी शामिल है क्योंकि रक्षक खिलाड़ी हमला करने वाले खिलाड़ीयों को अपने गोल की तरफ़ जाने से रोकते हैं। इस प्रकार के संपर्क की केवल उसी स्थिति में अनुमति दी जाती है जब रक्षक खिलाड़ी आक्रामक खिलाड़ी के सामने पूरी तरह से आ जाए, मतलब गोल और आक्रामक खिलाड़ी के बीच में। इसे खिलाड़ी सैंडविच कहा जाता है। सामने के आलावा किसी और दिशा से किया गया सम्पर्क (विशेष रूप से पीछे से) खतरनाक माना जाता है और इसके लिए आमतौर पर दंड मिलता है।

हैंडबॉल के बारे मे अधिक पढ़ें

हैंडबॉल को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

दुनिया के 32 सबसे लोकप्रिय खेल

दुनिया के 32 सबसे लोकप्रिय खेल 1

खेल, कई रूल्स और रेगुलेशंस से संचालित होने वाली एक प्रतियोगी गतिविधि है। खेल सामान्य अर्थ में उन गतिविधियों को कहा जाता है, जहाँ प्रतियोगी की शारीरिक क्षमता खेल के परिणाम का एकमात्र अथवा प्राथमिक निर्धारक होती है | सामान्यतः खेल को एक संगठित, प्रतिस्पर्धात्मक और प्रशिक्षित शारीरिक गतिविधि के रूप में परिभाषित किया गया […]


Leave a Reply