हम्मूरब्बी

खम्मूरब्बी बाबुल या हम्मूरब्बी (1810 ईसापूर्व – 1750 ईसापूर्व) बेबिलोनिया का एक राजा था। वह प्रथम बेबिलोनिया राजवंश का छठा राजा था। उसने 1792 ईसापूर्व से 1750 ईसापूर्व तक शासन किया। इसका काल अभी तक पूर्णतया निश्चित नहीं हो पाया है। पहले इसका समय ईसापूर्व 21वीं शती माना जाता था किंतु नवीन शोधों के अनुसार उसका समय ईसापूर्व 1950 और 1700 के बीच किसी समय समझा जाता है।
यह सामी (अमोरी) वंश का छठा शासक था। इसके शासन काल में बाबुल साम्राज्य उत्तर की ओर फारस की खाड़ी तक, पश्चिम की ओर दजला-फरात का काँठा, असुर तथा भूमध्य सागर के सामी तट तक फैला हुआ था। खम्मुरब्बी मुख्यत: सफल शासक और सैनिक था, उसकी ख्याति कानूनों को नियमबद्ध करने के कारण है। उसके बनाए हुए कानून 1902 में शूषा में एक चट्टान पर अंकित पाए गए हैं। उसके कानून की अनेक धाराओं का संबंध वैयक्तिक संपत्ति, व्यापार, व्यापार-संबंध, परिवार, श्रम, वैयक्तिक आघात से है। उसका सिद्धांत था- ‘आँख के बदले आँख’। खम्मुरब्बी के अधिकांश कानून सुमेरी कानूनों पर आधारित हैं और उनमें पारिवारिक अपराधों के लिए कठोर दंड के मूल में सामी प्रभाव झलकता है। उसके कानून में मानव जीवन से अधिक महत्व वैयक्तिक संपत्ति को दिया गया है, जो बाबुल के निस्सीम पूँजीवाद का प्रतीक है।

हम्मूरब्बी के बारे मे अधिक पढ़ें

हम्मूरब्बी को निम्न सूचियों मे शामिल किया गया है :

दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति

दुनिया को बदलने वाले 383 सबसे प्रभावशाली व लोकप्रिय व्यक्ति 1

दुनिया हजारों महान लोगों से भरी हुई है जिन्होंने दुनिया को बदल दिया है। मानव इतिहास में सबसे प्रभावशाली पुरुषों और महिलाओं को सूचीबद्ध करना संभव नहीं है, लेकिन यह सूची अब तक के कुछ सबसे प्रभावशाली लोगों का पता लगाने का प्रयास है। “सबसे प्रभावशाली लोगों” की सूची को उचित संख्या तक सीमित करना […]